चकिया – व्यापारियों ने पेश किया मिशाल , आग से जलकर आजीविका का साधन व समान, दुख की घड़ी में आए आगे…..सहयोग से पान व्यवसायी को मिली नई संबल…..11 हजार इकठ्ठा कर दिलवाया समान
आग से जली गुमटी, व्यापारियों ने जुटाई मदद, फिर शुरू हुआ कारोबार
चकिया, चंदौली।
नगर में आपसी सहयोग और मानवीय संवेदना की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। मंगलवार की भोर कचहरी के पास स्थित पान व्यवसायी रामनारायण मौर्य की गुमटी में अचानक आग लग गई, जिससे गुमटी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया और परिवार के सामने जीवनयापन की समस्या उत्पन्न हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार संगठन चकिया के व्यापारी नेता शुभम मोदनवाल और विष्णु जायसवाल ने तत्परता दिखाते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से नगर के व्यापारियों से सहयोग की अपील की। व्यापारियों ने भी आगे बढ़कर छोटे-छोटे सहयोग से मदद जुटाई। कुछ ही समय में 11 हजार रुपये की धनराशि एकत्र कर ली गई।
एकत्रित राशि से गांधी पार्क स्थित दुकानों से आवश्यक पान सामग्री खरीदकर पीड़ित व्यवसायी को उपलब्ध कराई गई, जिससे रामनारायण मौर्य की गुमटी दोबारा शुरू हो सकी। व्यापारियों की इस पहल से न सिर्फ पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत मिली, बल्कि उनके चेहरे पर फिर से उम्मीद की मुस्कान लौट आई।
इस सहयोग अभियान में फैजुर रहमान, कैलाश जायसवाल, अमरदीप मोदनवाल, मनोज जायसवाल, प्रशांत गुप्ता, भोला गुप्ता, अजय पटेल, पिंटू गुप्ता, पूजा जायसवाल, हिमांशु कश्यप, सत्यम जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, सूरज द्विवेदी, भोला खरवार, मनोज गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता, आशीष, राजनारायण, लालू, सतेंद्र मद्धेशिया, वैभव मिश्रा, डॉ. सूर्यदेव, आशीष मोदनवाल, अनिल केशरी, मनीष तिवारी, आसिफ कमर, बबलू मौर्य, बबलू जायसवाल, किशन श्रीवास्तव और चंद्रप्रभा साहित्य संस्थान ने सहयोग किया।