एक अंगीठी ने छीन ली चार जिंदगियां, घर में पसरा मातम, तीन की हालत नाजुक
पटना, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य रात में ठंड अधिक होने के कारण कमरे के भीतर अंगीठी जलाकर सो गए थे। बंद कमरे में अंगीठी का धुआं फैलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा हो गई, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए।



