Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में आयोजित हुआ सम्मेलन , हिंदू समाज जागेगा तो विश्व को दिशा देगा : महामंडलेश्वर……राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा संघ करती है हिंदू संस्कृति की रक्षा

लक्ष्मी लान में विराट हिंदू सम्मेलन, संगठित होने का आह्वान

चकिया, चंदौली।

नगर स्थित लक्ष्मी लान में गुरुवार को सकल हिंदू समाज कालिकाधाम बस्ती के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। भारत माता की आरती के बाद सम्मेलन का समापन किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुज्य महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज का लक्ष्य केवल अपना उत्थान नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का मित्र बनकर उसे सही दिशा देना है। इसके लिए सबसे पहले अपने घर, समाज और आचरण को सुधारना होगा। उन्होंने जाति-भेद और छुआछूत को समाज की सबसे बड़ी कमजोरी बताते हुए कहा कि जब तक हिंदू समाज इन कुरीतियों को छोड़कर स्वयं सशक्त नहीं होगा, तब तक वह विश्व का मार्गदर्शन नहीं कर सकता।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जाति, मजहब, भाषा और राजनीति के नाम पर आपसी संघर्ष भारत की कमजोरी रहा है, जिसका लाभ बाहरी शक्तियों ने उठाया। उन्होंने आरएसएस के सौ वर्षों के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज से संगठन से जुड़ने की अपील की।

 

विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की सहायक प्राध्यापक डॉ. नेहा राय ने कहा कि हिंदू केवल एक धर्म नहीं, बल्कि सनातन विचार और जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने सनातन संस्कृति के आधार पर राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव, सुरेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, कैलाश जायसवाल, अर्चना श्रीवास्तव, मीना विश्वकर्मा, अनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक मंगलम जी महाराज ने की, जबकि संचालन गायत्री परिवार के अनिल व्यास व अशोक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *