Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

ब्लॉक में भावुक विदाई: आँसुओं के साथ रुक गई घड़ी—संयुक्त खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार हुए सेवानिवृत्त

ब्लॉक परिवार को कभी नहीं भूलूंगा”—अनिल कुमार की विदाई पर नम हुईं आंखें

ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने कार्यशैली की खुलकर तारीफ़ की, सहकर्मियों ने दिया प्यारभरा विदाई सम्मान

चकिया, चंदौली।

स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब संयुक्त खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार को उनके सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पूरे ब्लॉक परिवार ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सहकर्मियों के बीच अपने अंतिम संबोधन में अनिल कुमार की आवाज भर आई।

उन्होंने कहा कि “यहां जो स्नेह, सम्मान और परिवार जैसा अपनापन मिला, वह जीवनभर याद रहेगा। यह ब्लॉक मेरे लिए सिर्फ कार्यस्थल नहीं, बल्कि दूसरा परिवार रहा है।”

नेताओं और अधिकारियों ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

ब्लॉक प्रमुख शम्भू नाथ यादव ने कहा—

“अनिल कुमार जी ने अपने पूरे कार्यकाल में अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी।”

वहीं बीडीओ विकास सिंह ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा—

“अनिल कुमार जी सिर्फ उत्कृष्ट अधिकारी ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत रहे। उनकी पारदर्शिता, नियमों के प्रति निष्ठा और टीमवर्क बेहतरीन मिसाल है।”

अधिकारियों-कर्मचारियों की बड़ी मौजूदगी

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार,एडीओ पंचायत एन.डी. तिवारी, एडीओ कोआपरेटिव विनोद यादव,जेई मधुकर, एडीओ एसटी विनय शंकर, बीओ पीआरडी राहुल वर्मा,सचिव संजीव सिंह,सौरभ कुमार, संजीव मौर्या,संदीप सोनकर,देवेंद्र भारती,आलोक यादव,समेद्र,निलेश मिश्रा,सौरभ चंद्र,केशरी यादव,विनोद कुमार,अनिल,अवधेश,अभिनव,संदीप पाल सहित भारी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *