इस पूर्व विधायक समेत तीन लोगों पर FIR, विधायक निधि में किया था करोड़ों का खेल; शुरू हुई जांच
बलिया, लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज।
न्यायालय सिविल जज एवं एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर नगरा पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत तीन पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। विधायक निधि से अनुचित लाभ उठाने के आरोप में वाद दायर किया गया था।
नरही निवासी डाॅ. विजय नारायण सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि चिलकहर के तत्कालीन बसपा विधायक छोटेलाल राजभर को 40 प्रतिशत अनुचित लाभ देकर विधायक निधि से पांच लाख रुपये आवंटित करा लिए गए।





