खौफ: एक ही रात में हमला कर 20 लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

बरेली, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
बरेली के आंवला क्षेत्र के रम्पुरा और देवकोला गांव में बुधवार रात सियार ने हमला कर 20 लोगों को घायल कर दिया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला। हालांकि, दहशत अभी बनी हुई है।
पिछले दिनों बहेड़ी रेंज के गांव मंसूरगंज, गुड़वारा, सिजाई नागर और बिजौरिया में सियार ने हमला कर कई ग्रामीणों को घायल कर दिया था। वन विभाग की टीमें अब तक सियार को नहीं पकड़ सकीं। बुधवार रात आंवला क्षेत्र के रम्पुरा गांव में सियार ने 11 और देवकोला में नौ लोगों को हमला कर घायल कर दिया।




