Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024

भाजपा ने चुनाव लड़ रहे नेता को पार्टी से किया निष्कासित,लेकिन भाजपा ने इस सीट से….. प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई

इलाहाबाद लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क 

भाजपा के फतेहपुर सीकरी विधायक बाबूलाल चौधरी के बेटे रामेश्वर चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। रामेश्वर फतेहपुर-सीकरी सीट पर निर्दल उम्मीदवार के तौर पर भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने रामेश्वर को पार्टी से निकाले जाने का पत्र बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है।

बता दें कि रामेश्वर चौधरी फतेहपुर-सीकरी सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने इस सीट से मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर को ही मैदान में उतारा है। इससे नाराज रामेश्वर निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं।।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *