युवा नेता पर पार्टी ने जताया भरोसा, दिया बड़ी जिम्मेदारी….. विधानसभा चुनाव में बने यूपी के यह नेता पर्यवेक्षक
राघवेंद्र नारायण एमपी में बने विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक
दिल्ली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
कांग्रेस ने एमपी विधानसभा चुनाव ( MP Elections ) के लिए बीती रात को पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता राघवेंद्र नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से जारी बयान के अनुसार, राघवेंद्र नारायण को पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।



