Tuesday, June 23, 2026
Uncategorized

होटल में चलता मिला देह व्यापार का धंधा, छह कॉलगर्ल समेत सात गिरफ्तार……

 

कानपुर। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक  नेता के भाई के होटल संतोष राज में शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर एक और देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। मौके से छह कॉलगर्ल समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के कमरों में रखे डस्टबिनों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।!

छह कॉलगर्ल और एक युवक मिला

एडीसीपी ईस्ट आकाश पटेल ने बताया कि लंबे समय से रेल बाजार क्षेत्र में होटलों में देह व्यापार के संचालन की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को एसीपी कैंट ब्रज नारायण सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने होटल संतोष राज में छापा मारा, जहां सेक्स रैकेट चलता मिला। छापे के दौरान मौके पर छह कॉलगर्ल और एक युवक मिला।

राजू शर्मा मौके से फरार हो गया

वहीं, काला धंधा करने वाला राजू शर्मा मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये बरामद हुए। जांच में पता चला है कि होटल कांग्रेस के नेता राजेश सिंह के भाई प्रकाश सिंह का है। एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि अवैध व्यापार करने वाले किसी भी होटल संचालक को बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्व सीएम अखिलेश ने किया था उद्घाटन

छापे के दौरान पुलिस को पता चला कि होटल में ही एक हजार रुपये में कॉलगर्ल से लेकर कमरे तक उपलब्ध कराए जाते थे। होटल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उद्घाटन का पत्थर भी लगा हुआ है।
होटल मेरे भाई प्रकाश सिंह के नाम पर है। इसे राजू शर्मा को पांच साल की लीज पर दिया गया है। होटल में होने वाली किसी भी घटना के लिए वही जिम्मेदार हैं।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *