चंदौली: एआरटीओ ऑफिस के लिपिक, PTO , कनिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक का हुआ तबादला, एआरटीओ ने दी गयी भावभीनी विदाई……विवेक गए मुरादाबाद
चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
जिले के एआरटीओ कार्यालय में कल बुधवार की शाम को परिवहन विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पीटीओ एसपी देव सहित आधा दर्जन कर्मचारी को विदाई दी गई। इस दौरान एआरटीओ डॉक्टर सर्वेश कुमार गौतम ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले को हमेशा प्रशंसा मिलती है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों का भी ट्रांसफर किया गया था। इसी क्रम में चंदौली में पीटीओ व कनिष्ठ सहायक वरिष्ठ सहायक के साथ प्रधान सहायक भी शामिल हैं।

चंदौली में पिछले काफी सालों से तैनात पांच बाबुओं का तबादला किया गया। इनमें पीटीओ एसपी देव को लखनऊ भेजा गया।
जबकि कनिष्क सहायक विवेक दुबे को एआरटीओ मुरादाबाद भेजा गया। वरिष्ठ सहायक इबरार अहमद को अमेठी जनपद में भेजा गया। फेकू राम को वाराणसी एआरटीओ कार्यालय भेजा गया। जबकि प्रधान सहायक अश्वनी पांडे को महाराजगंज जिले में भेजा गया । प्रेम प्रकाश को कौशांबी जिले में भेजा गया। वही चंदौली जनपद में एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय का अटैच रहे राम सिंह को हटा दिया गया।




