चकियाः द्विवेदी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन ने मनाय, दो अक्टूबर महात्मा गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर……
पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
चकिया, चंदौली। सोमवार 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर द्विवेदी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन मंशा द्विवेदी तथा सह प्रबंधनिदेशक अरविन्द द्विवेदी द्वारा संस्थान प्रांगण में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन व स्मरण किया।
द्विवेदी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन ने बड़े धूम धाम से गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस मनाया। इसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया। इस मौके पर द्विवेदी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।





