सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंचा 23 फीट की मूंछ वाला बुजुर्ग, इंसाफ की लगाई गुहार, जानें-पूरा मामला
हमीरपुर, लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।
कहावत है कि मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी…एक जमाने पहले मूंछों को मर्दानगी और मर्दों की शान माना जाता रहा है. मूंछें रखने का शौक आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. इस बीच उत्तर प्रदेश (UP) के हमीरपुर (Hamirpur)) के रहने वाले बालकिशन राजपूत (Bal Kishan Rajput) की मूंछों की लंबाई देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. उनकी मूंछों की लंबाई एक-दो फीट नहीं बल्कि पूरे 23 फीट है. उन्होंने बताया कि 35 सालों से वे मूछों को बढ़ा रहे हैं और मूंछें नहीं काटी हैं.
हमीरपुर के रहने वाले बालकिशन राजपूत चर्चा में तब आ गए, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दरबार में न्याय मांगने के लिए पहुंचे. उनके दामाद की डेढ़ साल पहले हत्या हो गई थी लेकिन इस मामले में उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है. लाठ तहसील के मझगांवा थाना क्षेत्र के बरुवा गांव के रहने वाले 62 साल के बालकिशन राजपूत ने बताया कि उनकी मूंछें 23 फीट की हैं. वे 35 साल से इन मूंछों को नहीं कटवाएं हैं।

मिल चुका है पुरस्कार
बालकिशन राजपूत का कहना है कि उन्हें बचपन से मूंछ रखने का शौक है. उनकी मूंछों को देखकर लोग आकर्षित और खुश होते हैं. उन्हें इसके लिए द्वारिका से गदा और 5 हजार रुपये का पुरस्कार मिल चुका है. वे गोरखपुर में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियाद लेकर आए हैं. सीएम योगी से मिलने के आए हैं. उनके दामाद का कत्ल एक साल पहले हो गया था. इस घटना में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.




