Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

डॉक्टरों का कमाल, बिना ऑपरेशन बच्चे की छाती से निकाला दस रुपये का सिक्का

सोनभद्र , लखनऊ।पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।

डॅाक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है। कभी-कभी कुछ ऐसे मामले सामने आते है जब इसकी बानगी देखने को मिलती है। गुरुवार ऐसा ही एक अनोखा मामला रेणुकूट स्थित हिंडाल्को अस्पताल में सामने आया। अनपरा के रहने वाले धर्मजीत सिंह आनन-फानन में उस वक्त हिंडाल्को अस्पताल पहुंचे जब उनके 13 साल के बच्चे ने खेल-खेल में 10 रुपये का सिक्का निगल लिया।

जिसकी वजह से बच्चे की गर्दन व छाती में गंभीर दर्द हो रहा था। इएनटी स्पेशलिस्ट डाक्टर शोभित श्रीवास्तव के प्रारंभिक जांच में बच्चे के गले में कोई सिक्का नहीं दिखा जो कि चिंता का विषय था। जिसके बाद बच्चे की छाती का एक्स-रे किया।

एक्स-रे की रिपोर्ट में छाती के नीचे की ओर एक दस का सिक्का स्पष्ट रूप से फंसा हुआ दिख रहा था। डॅा.शोभित श्रीवास्तव ने बच्चे को बेहोश कर सिक्का निकालने का निर्णय लिया। बिना आपरेशन के समझदारी के साथ दूरबीन विधि के जरिये सिक्का बाहर निकाल दिया।

 

जिससे न केवल बच्चे ने बल्कि उनके स्वजन ने भी चैन की सांस ली। बड़ी बात यह रही कि बच्चे को सकुशल कुछ ही देर में घर भी भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *