Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

मां.बेटी चिट्टे के साथ गिरफ्तार, लोक निर्माण विभाग में तैनात है आरोपी महिला……

शिमला। राजधानी में पुलिस टीम ने मां.बेटी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से 9.75 ग्राम चिट्टा सहित एक सिरिंज भी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया जहां से 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने सदर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी महिला लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। पुलिस की तलाशी में युवती के कब्जे से चिट्टा मिला है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि चिट्टे के साथ मां.बेटी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा कि चिट्टा कहां से लेकर आई थीं। इनके संपर्क में आए संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *