धार्मिक स्थल के दरवाजे पर मिला साड़ी में लिपटा बच्चे का शव, कई जगह लगा सिंदूर, ग्रामीणों में हड़कंप……
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के भतसार जोगीवीर पाही गांव स्थित धार्मिक स्थल के दरवाजे पर बच्चे का शव मिलने से सनसनी मची है। करीब दो साल के बच्चे का शव साड़ी में लिपटा था। शरीर पर कई जगह सिंदूर लगा है। शव कि शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार यह किसी तंत्र.मंत्र या तांत्रिक का कार्य है। घटना को लेकर गांव में हड़कंप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोमवार सुबह भतसार जोगीवीर पाही गांव स्थित धार्मिक स्थल के पास पहुंचे तो दरवाजे पर साड़ी के कपड़े में एक बच्चे का शव देखा। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पैर से दिव्यांग और कुपोषित बच्चे के शव को धार्मिक स्थल के बाहर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर जंसा थाने की पुलिस पहुंची।




