Tuesday, June 23, 2026
मध्य-प्रदेश

नदी में नहाने गए 5 लड़के डूबे, 3 पीड़ितो के शव को निकाला बाहर, दो की खोज अभी भी जारी…..

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बड़ा हादसा हो गया। दूधी नदी में नहाने गए पांच लड़के अचानक लापता हो गए। रविवार सुबह से चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य के दौरान बचावकर्मियों ने दो पीड़ितों के शव को पानी से खोज निकाला है। वहीं 2 लड़के अभी भी लापता हैं।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक तीन पीड़ितों के शव मिल चुके हैं जबकि दो लड़के अभी भी लापता हैं। यह घटना शनिवार दोपहर डुमर गांव के पास हुई है। एक का शव शनिवार को ही खोज निकाला था।

14 से 18 से है लड़कों की उम्र

14 से 18 साल की उम्र के पांच लड़के दूधी नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद से सभी लापता है। सब.डिविजनल मजिस्ट्रेट संतोष तिवारी ने बताया कि 18 वर्षीय एक पीड़ित का शव शनिवार को बरामद किया गया। जबकि 16 और 18 साल की उम्र के दो और लड़कों के शव रविवार सुबह बचावकर्मियों ने निकाले। दो अन्य लापता लड़कों की तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *