Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

दर्दनाक सड़क हादसा, लॉरी और ऑटो रिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बापटला। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ऑटो रिक्शा और लॉरी के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा गुंटूर.कुर्नूल राजमार्ग पर हुआ।

एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे मृतक

दरअसल ऑटो रिक्शा में करीब सात लोग सवार थे। जो एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो रिक्शा जब बापटला के गुंटूर.कुर्नूल राजमार्ग पर पहुंचा तो संथामागुलुरु गांव के पास उसकी टक्कर एक लॉरी से हो गई। दोनों के बीच भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। ये हादसा सुबह करीब 4ः30 के बीच हुआ।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल हुए दो लोगों को नरसरावपेटा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का दौरा

बापटला जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सड़क पर गड्ढों से बचने के लिए लॉरी चालक ने अचानक गाड़ी को दाहिनी ओर मोड़ दिया था। तभी दूसरी दिशा से एक ऑटो आ रहा था, जिसमें सवारियां मौजूद थी। इसी दौरान दोनों की टक्कर हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।

लॉरी चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

अधिकारी के मुताबिकए ऑटो रिक्शा सात लोगों को लेकर मरकापुर में एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 304 के तहत लॉरी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, लॉरी चालक घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *