Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

इस जिले ज्योति मौर्य जैसा मामला आया सामने, पति ने कहा- नौकरी लगने के बाद पत्नी ने कैंपस में एंट्री पर लगवाई रोक…… पढ़ा लिखाकर बनाया, पति ने SP और महिला थाने में किया

 

लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज़ नेटवर्क

जनपद अमेठी के पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य का केस सामने आने के बाद अमेठी में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां सुशील मिश्रा नाम के शख्स ने अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया जिसके बाद उसकी सैनिक स्कूल में सरकारी नर्स की नौकरी लग गई।

अब पति ने आरोप लगाया है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उससे सभी संबंध तोड़ लिए हैं. पति ने पत्नी पर सैनिक के ही एक टीचर के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है. पीड़ित पति सुशील मिश्रा ने अमेठी एसपी सहित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है‌।

ये पूरा मामला अमेठी के गौरीगंज कौहार स्थिति सैनिक स्कूल का है. मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले सुशील मिश्रा ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुशील ने बताया कि उसकी शादी 20 मई 2013 में हुई थी. इसके बाद उसने अपनी पत्नी प्रिया मिश्रा को पढ़ा-लिखा कर सैनिक स्कूल में नर्स बनवाया लेकिन अब पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ रहना चाहती है. सुशील ने आरोप लगाया कि मेरे सैनिक स्कूल कैंपस में आने पर भी पत्नी ने रोक लगवा दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *