Tuesday, June 23, 2026
मध्य-प्रदेश

इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती, फिर रूम में बुलाकर किया ये काम, बच्ची पहुंची थाने……

इंदौर। मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सामने आया है। जहां एक नाबालिग बच्ची से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर अपने रूम पर बुलाकर गलत काम किया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली एक नाबालिग बच्ची ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। फरवरी 2023 में इंस्टाग्राम पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवक ने उसे रूम पर बुलाया और गलत काम किया। फिर युवक उसे परेशान करने लगा।

नाबालिग बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद नाबालिग बच्ची परिजनों के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भंवरकुआं पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *