Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

प्रदेश सरकार को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने द केरल स्टोरी से हटाया बैन……होगी रिलीज……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर किया था। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के 8 मई के आदेश पर राज्य द्वारा फिल्म द केरला स्टोरी के प्रदर्शन पर बैन लगाने के फैसले पर रोक लगा दिया है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में फिल्म द केरल स्टोरी पर लगे बैन को हटा दिया।

इस मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कहा हम पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से फिल्म पर 8 मई को लगाई गई रोक को हटा रहे हैं। इस रोक का कोई पुख्ता आधार नज़र नहीं आ रहा है। द केरल स्टोरी मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून का इस्तेमाल सार्वजनिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जा सकता है। वरना सभी फिल्मों को लेकर ऐसी ही स्थिति पैदा होगी।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु से फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा क्योंकि थिएटर मालिकों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला किया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *