Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः एसबीआई लाइफ ने एक डेथ क्लेम का भुगतान 4 दिनों में करके एक नई परिपाटी की शुरूआत…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। 22 फरवरी को कांटा चंदौली के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में मंडावी पत्नी राकेश कुमार सिंह निवासी प्रेमापुर, चकिया की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मृतका मंडावी ने 500,000 बीमा धन की एक बीमा पॉलिसी एसबीआईलाइफ से लिया था।

इस दुःखद घटना के बाद मृतका के पति राकेश कुमार सिंह ने बीमा कंपनी के स्थानीय कार्यालय में क्लेम किया था। राकेश कुमार ने बताया कि क्लेम करने में एसबीआईलाइफ के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियांशु गुप्ता ने काफी मदद की थी। जिसके कारण पॉलिसी का क्लेम करने के बाद 4 दिनों में ही कंपनी ने डेथ क्लेम का भुगतान कर दिया था। इस घटना की चर्चा आस.पास कें गांवों में भी हो रही है और लोग एसबीआई लाइफ की भूरि.भूरि प्रसंसा भी कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *