Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

पिस्टल समेत दरोगा गायब, मोबाइल फोन भी बंद…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। खुल्दाबाद थाने की करबला चौकी प्रभारी जगनारायण सिंह लगातार तीन दिन से गायब हैं। सरकारी पिस्टल लेकर गायब दारोगा की ओर से थाने में कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिसवालों को दारोगा के बारे कुछ पता नहीं चल रहा है।

थाने में किसी को कुछ बताया नहीं है। मोबाइल फोन भी लगातार बंद है। सोमवार को खुल्दाबाद थाने में दारोगा की गैरहाजिरी की रपट दर्ज की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि का कहना है कि सब इंस्पेक्टर के गायब होने की रिपोर्ट लिखी गई है। वह अपने घर पर भी नहीं गया है। इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *