Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर करीब 85 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, सीएम योगी ने शेयर किया वीडियो…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज स्थित माघ मेले में शनिवार को मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं का जबरदस्त हुजूम उमड़ है। प्रयागराज के संगम तट पर करीब 85 लाख लोगों ने स्नान किया है। हालांकि प्रयागराज जिला प्रशासन को उम्मीद है कि करीब एक करोड़ से ज्यादा लोग संगम तट पर डुबकी लगा सकते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर के पुष्प वर्षा की गई है। इसका वीडियो सीएम योगी आदित्यानाथ ने शेयर किया है।

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर भक्तजन सुबह से ही यहां स्नान करने के लिए उमड़ रहे हैं। वहीं मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग संगम तट पर पहुंच रहे हैं। दिन निकलने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या संगम तट पर लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं, कल्प वासियों और साधु.संतों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी हुई। जिसका वीडियो सीएम योगी ने ट्वीट कर शेयर किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *