Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

तिलक चढ़ाने गए दो भाइयों सहित तीन की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल, घरवालों में कोहराम…..

हरदोई। शाहजहांपुर मार्ग पर मस्तीपुर में लग्जरी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार सवार दो भाइयों सहित एक बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। वे लोग तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही घरवालों को जानकारी मिली, कोहराम मच गया।

सांडी के ग्राम पिंडारी के हिम्मत अपने भाई पट्टे, भतीजे अशोक, उसकी पुत्री नेहा, हिमांशु, रामदेवी, दिनेश आदि के साथ कार से बेहटागोकुल के ग्राम बेहटाधीरा में तिलक चढ़ाने के लिए सोमवार शाम को गए थे। तिलक चढ़ाकर वापस आते समय हरदोई.शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम मस्तीपुर के निकट कार खाई में पलट गई। कार में सवार चालक राजू सहित नौ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने हिम्मत, पट्टे और नेहा को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु, रामदेवी, अशोक, दिनेश आदि का उपचार चल रहा है।

भतीजे की साली के तिलक में गया था परिवार

अशोक की बिलग्राम के मसोनामऊ के मथुरा के घर में ससुराल है। मथुरा की पुत्री की बेहटाधीरा के शोभित के साथ शादी तय हुई थी। सोमवार को तिलक चढ़ाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ गए थे और वापस आते समय हादसा हो गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *