Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

15 साल के लड़के ने रेप के बाद कर दी 9 साल की बच्ची की हत्या, पिता से हुआ था झगड़ा…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के ने पिता से बदला लेने के लिए पहले उसकी 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। आरोपी का बच्ची के पिता से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था।

कल्याण रेलवे स्टेशन के पास कल्याणी पश्चिम क्षेत्र में एक रिहायशी सोसायटी में गुरुवार की सुबह 9 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद यह मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पंचनामा दायर कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लड़के की पहचान की और इलाके के कुछ लोगों से लड़के के ठिकाने के बारे में पूछताछ करने के बाद उसे अपनी हिरासत में लेकर महात्मा फुले थाने ले आई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *