Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

शीतला घाट पर सैलानियों से भरी ओवरलोडेड नाव डूबी, 34 लोग थे सवार, दो गंभीर……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। जिला प्रशासन की ढिलाई और नाविकों की कारगुजारी एक बार फ‍िर गंगा में जानलेवा साबित हुई है। शनिवार की सुबह दक्षिण भारत के करीब 34 सैलानियों से भरी ओवरलोडेड नौका गंगा में डूब गई। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

स्‍थानीय लोगों के अनुसार नौका विहार करते हुए हादसे में नाव में सवार करीब 34 लोग नदी में डूब गए। वहीं सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस के अनुसार सभी लोगों को स्‍थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया गया कि इसमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दोनों ही घायल आदि नारायणा और ओपी विजया पति पत्नी आंध्रप्रदेश के राजामंद्री जिले के निवासी बताए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *