Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली में यहां हुआ बड़ा हादसा 2 की मौत, चार हुए घायल……… घायलों को पहुंचाया गया

चंदौली, पूर्वाचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।।

चन्दौली-सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर नवीन मंडी समीप शुक्रवार की देर रात डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीं चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जिसमें एक कि हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार विहार राज्य के चैनपुर थाना क्षेत्र अंगर्गत विभिन्न गांव निवासी छह युवक अजय, सतीश,विनीत,सुरेश,विवेक और रूपेश हर घर जल नल योजना में कार्य करते है।जो शुक्रवार की देर रात जौनपुर जनपद से काम खत्म कर कार से बिहार वापस जा रहें थे सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर नवीन मंडी के सामने एक डंपर से कार की टक्कर हो गय और हादसे में सतीश और अजय की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां विनीत की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुटी‌ हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *