Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

बड़ा हादसा, छह लोगों की हुई मौत, 15 से ज्यादा घायल…….. पहुंची भारी पुलिसबल

लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

जनपद बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया।यहां की सिरसा चौकी के सामने तेज़ रफ़्तार टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्राली में बैठे दाे दर्जन से अधिक लाेगाें में से 6 की मौके पर मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

बहेड़ी की पुलिस के मुताबिक, सभी उत्तराखंड के सितारगंज से बहेड़ी के उत्तम नगर गुरुद्वारा ट्रैक्टर ट्राली से पहुंच रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार टैंकर ट्रैक्टर ट्राली मैं जा भिडा जिसमें तीन मासूम सुमन कौर, अमनदीप, राजा के साथ महिला गुरुनामो बाई व जस्सी की मौत हो गई।

इसके साथ ही 15 घायल हैं जिसमें भजन कौर, मुस्कान कौर, प्रणाम, गुरप्रीत कौर सिमरन कौर, जसविंद्र सिंह, सुखजीत कौर, राजेंद्र कौर, चरणजीत कौर, देवेंद्र सिंह, गुरनाम कौर, मोटो भाई, रजनी कौर, पवन सिंह व निधा कौर का नाम शामिल है। टैंकर चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *