Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

मामूली विवाद पर शख्स ने कई लोगों पर चढ़ा दी कार, सामने आया हादसे का डरावना वीडियो……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की संकरी गली में बहस के दौरान एक कार चालक द्वारा कई लोगों को रौंदने का मामला सामने आया है। यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला 26 अक्टूबर का है।

दो पक्षों में बहस के दौरान लोगों पर चढ़ाई कार

मिली जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर बुधवार को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की एक संकरी गली में मोटरसाइकिल सवारों और कार चालक के बीच मामूली विवाद हो गया। वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर दोनों पक्ष आपस में बहस करने लगे। इस बीच एक शख्स ने वहां पर खड़े लोगों पर कार चढ़ाकर कुचल दिया। कार की चपेट में आए तीन लोगों को गंभीर चोट आई है और उन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *