Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में बना विश्व रिकार्ड, एक साथ 15,76,000 दीप प्रज्ज्वलित……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनगरी अयोध्या में छठे दीपोत्सव पर पधारे। उनकी मौजूदगी में रविवार को रामनगरी ने विश्व रिकार्ड बनाया। अयोध्या में एक साथ 15 लाख 76 हजार दीपक जले तो रामनगरी का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गया।

15 लाख से अधिक दीप जलाए, तोड़ा अपना ही रिकार्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में हुए दीपोत्सव में अयोध्यावासियों ने एक साथ नौ लाख 44 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने के गत वर्ष के अपने ही रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए इस बार गिनीज बुक में 15 लाख 76 हजार दिये एक साथ जलाने का रिकार्ड अंकित कराया। हालांकि लक्ष्य साढ़े 14 लाख का ही था, जो काफी पीछे छूट गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *