Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

दुधारू भैंस नागालैंड भेजने में बाधक बनी योगी सरकार, रेलवे की आय पर भी पड़ रहा असर……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मुरादाबाद। ट्रेन से दुधारू पशु उत्तर प्रदेश से बाहर भेजने में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के नियम बाधक बन रहे हैं। इससे रेलवे की आय पर भी असर पड़ रहा है। दरअसल, ट्रेन से काफी व्यापारी दुधारू भैंस नागालैंड भेजने के लिए अतिरिक्त बोगी की मांग करते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के नियम के कारण रेल मार्ग से इन दिनों जानवरों को भेजना बंद है।

आय बढ़ाने के लिए रेलवे सभी सामान बुक कर रहा

रेलवे इन दिनों आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के उत्पाद को देश के विभिन्न कोने में भेज रहा है। रेलवे अधिकारी कारोबारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। जिसके रेल मार्ग द्वारा छोटे.छोटे उत्पाद भेजे जा रहे है। दुधारू जानवरों को यूपी से नागालैंड के दीमापुर भेजने के लिए मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, बरेली के कारोबारी रेल अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। जानवर को भेजने के लिए अतिरिक्त बोगी की मांग करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *