Tuesday, June 23, 2026
आगराउत्तर-प्रदेश

झूठे वादे करता है पति, नहीं है भरोसा, पत्नी बोली.सात फेरे लेकर दो साल में बोला छह बार झूठ……..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

आगरा। पति ने सात फेरे लेने के दो साल बाद ही पत्नी से छह बार झूठा वादा कर दिया। उसके नाम पर बैंक से लोन करा दिया। समय पर किस्त नहीं चुकाई तो पत्नी पर नोटिस आने लगे। पति के झूठे वादों से परेशान होकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया, काउंसलिंग के बाद भी बात नहीं बनी। जिसके बाद पति व ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी लिखने के आदेश किए हैं।

तीन लाख रुपये का लिया पति ने लोन

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी करीब दो से तीन साल पहले हुई है। पति और ससुर ने बहू के नाम से तीन लाख रुपये का लोन लिया। जिसके गारंटर वह खुद बने थे। लोन में ली रकम मकान बनाने में लगा दी। बहू से कहा था कि किस्त वह और पति देंगे। लेकिन पांच महीने बाद किस्त देना बंद कर दी। युवती के पास बैंक की नोटिस आने लगे तो उसने किस्त जमा कराने के लिए एक बैंक में नौकरी कर ली। पति और ससुर उसका उत्पीड़न करने लगे घर से निकाल दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *