Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

चंदौली से सटे यहां इतने साल की बालिका को आठ माह का गर्भ, लव जेहाद की जानकारी पर पुलिस के उड़े होश……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र। जिले में पन्‍नूगंज थाना क्षेत्र की एक 12 साल की नाबालिग बालिका संग दुष्‍कर्म और गर्भवती होने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पन्‍नूगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार माता. पिता के निधन के बाद अनाथ हो गई बालिका अपने ननिहाल में ही निवास कर रही थी।

जहां पर नाबालिक बालिका का एक स्‍थानीय युवक ने शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती बना दिया। बारह साल की नाबालिक को आठ माह का गर्भ होने की जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए हैं। वहीं दूसरी ओर आठ माह का गर्भ होने की वजह से गर्भपात संभव हो पाने को लेकर भी पुलिस और प्रशासन के बीच गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इस मामले की जानकारी परिजनों को बालिका से हुई तो उनके होश उड़ गए हैं। वहीं बालिका को आठ माह का गर्भ होने की जानकारी के बाद जिला प्रशासन की ओर से अब बालिका की सेहत को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। इस उम्र में डिलीवरी होने या अबार्शन करने पर बालिका की जान भी जाने का खतरा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *