Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

महिला सिपाही ने खाया कीटनाशक, पुलिस लाइन के कमरे में मिली बेहोश, अस्पताल में अभी नहीं आया होश…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

उन्नाव। पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में गुरुवार सुबह कमरे में महिला सिपाही के बेहोश मिलने पर अफरा तफरी मच गई। उसके द्वारा कीटनाशक खाने की जानकारी से अफसर भी सन्न रह गए। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन फिलहाल होश नहीं आया है।

कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र के जमौरा की रहने वाली रंजना का चयन पुलिस विभाग में बतौर सिपाही हुआ था। मौजूदा समय में उसकी तैनाती उन्नाव एसपी कार्यालय में है और वह पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में आवंटित कमरे में रहती हे। गुरुवार सुबह उसे कमरे में बेहोश पाकर सह महिला पुलिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक छानबीन में सामने आया कि 18 नवंबर 2021 को उसकी शादी आगरा के वरहन क्षेत्र में मिथलेश चंद्र से हुई थी। ससुरालीजन शादी के बाद से उसे प्रताड़ित कर रहे थे। फोन पर आए दिन धमकी व गाली.गलौज की जाती थी। बुधवार रात भी ऐसा ही हुआए जिससे परेशान होकर उसने कीटनाशक खा लिया।

चर्चा है कि सिपाही ने खुदकुशी का फैसला लेने से पहले एक पत्र में आरोपों का जिक्र भी किया है। इससे पहले वह आगरा में भी पुलिस से शिकायत कर चुकी है। फिलहाल एसपी दिनेश त्रिपाठी ने हाई बीपी से सिपाही के बेहोश होने की बात कही है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *