Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

यूपी पुलिस के कांस्‍टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, यहां थी तैनाती…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर। बुलंदशहर में यूपी पुलिस के कांस्‍टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। अनूपशहर क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 25 वर्षीय नरेश उर्फ दिनेश कुमार पुत्र राम सिंह ने अपने घेर में स्थित नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिनेश फिरोजाबाद जेल में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वह तीन माह की मेडिकल लीव पर चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

काफी समय से थे बीमार

परिजनों ने बताया कि दिनेश का बड़ा भाई उमेश भी लखीमपुर खीरी में कांस्टेबल पद पर तैनात है। दिनेश की अभी शादी नहीं हुई थी। वह काफी समय से बीमार था। दिल्ली से उपचार भी चल रहा था। शनिवार की रात घर से घेर में आकर नीम के पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली।

परिवार में मचा कोहराम

रविवार की सुबह दिनेश के पिता रामसिंह पशुओं को चारा डालने आए तब घटना की जानकारी मिली। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दिनेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *