Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमिर्जापुर

हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, रात में सोने गई किशोरी सुबह पेड़ पर फंदे से लटकती मिली……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मीरजापुर। हाईस्‍कूल में पढ़ने वाली किशोरी ने बुधवार की रात किसी समय आत्महत्या कर ली। रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई किशोरी सुबह बबूल के पेड़ पर लटकती मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। घर के पीछे 50 मीटर दूर बबूल के पेड़ पर किशोरी का शव लटकता मिलने की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

हलिया थाना क्षेत्र के दीघिया गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में घर के पीछे 50 मीटर दूर बबूल के पेड़ पर फांसी लगा किशोरी ने आत्महत्या ली। सुबह पेड़ पर किशोरी को फांसी पर लटकता देख स्वजन स्तब्ध रह गए। स्वजन का रो.रोकर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *