Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया के इस सपा नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनाया राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का…….मंडल व जिले में मिले बड़ा पद

 

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता महेंद्र राव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पाण्डेय के अनुमोदन पर

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारणीय समिति में चौथा पद पर वाराणसी मंडल का महासचिव व चंदौली प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है।

जिस पर लोगों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। महेन्द्र राव को जानकारी होते ही खुशी के मारे झूम उठे। महेंद्र राव ने कहा कि संगठन में अनुशासित रहकर पुरे आस्था व निष्ठा के साथ सक्रिय और संघर्षशील बनाने में अपना अटूट सहयोग करेंगे। संगठन द्वारा निर्धारित नियम का पालन सुनिश्चित कर पद की गरिमा के अनुरूप आचरण व व्यवहार को अमल में भी लाने का काम करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *