Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

आधी रात सादे वर्दी में थाने पहुंचे चंदौली कप्तान, किया औचक निरीक्षण

चंदौली, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क 

आज आधी रात को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें जनपद के धीना थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक थाने की नब्ज टटोलने के लिए बिना पूर्व सूचना के रात्रि में थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। धीना थाने में उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर, महिला डेस्क, आगन्तुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर,आनलाईन शिकायतों व लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली तथा थाना परिसर का भ्रमण कर अभियोगों से सम्बंधित सीज वाहनों को साफ सफाई के साथ मुकदमावार खड़ा करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में थाने बैरेक, भोजनालय, हवालात इत्यादि का निरीक्षण किया। 

उन्होंने पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाने के निर्देश दिए। किसी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रचलित श्रावण मास में थानाक्षेत्र में पडने वाले मंदिरों पर सुरक्षा के प्रबन्ध हेतु निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी को रात्रि गश्त सुचारू रूप से किए जाने व वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के आदेश दिए। 

आगन्तुक रजिस्टर चेक करते हुए थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने के भी आदेश दिए। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने हेतु थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।

मौजूदा पुलिस कर्मचारियों से कामकाज के बारे में जानकारी ली गई । थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त एवं वाहन चैकिंग को तेज कर आवश्यक कार्रवाइयां करने के निर्देश दिए गए । इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *