Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

कोचिंग से निकलते ही दो छात्राएं सड़क पर ही भिड़ गईं, एक, दूसरे पर चलाए लात, घूंसे, बाल भी खींचे……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मुरैना के कैलारस में दो छात्राएं सोमवार को आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक.दूसरे को इतना पीटा कि तमाशबीन छात्रों ने इसका वीडियो बनाया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोमवार शाम को कैलारस एसडीओपी ने वीडियो की जांच एसआई प्रीति जादौन को सौंप दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे रसोइया गली में संचालित कोचिंग सेंटर की छात्राएं क्लास से निकलने के बाद किसी बात को लेकर लड़ गई। पास के ही एक प्रोवीजन स्टोर पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और यह आगे चलकर मारपीट में तब्दील हो गई। एक लड़की ने दूसरी को थप्पड़ मारा और फिर दोनों ने एक.दूसरे के बाल पकड़कर खींच दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *