Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

नदी पर बने डैम से रिसाव, 11 गांवों पर बाढ़ का खतरा, प्रशासन कराया खाली…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद मार्ग स्थित भारूड़पुरा के निचले ग्राम कोठिडा में नवनिर्मित मिट्टी के बांध लीकेज होने से लगातार पानी बह रहा है। इस मामले को प्रशासन और जन संसाधन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए पानी का लीकेज रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं राजस्व विभाग ने बांध के निचले क्षेत्र में बसे हुए तीन गांव को अलर्ट जारी कर दिया है।

मालूम हो कि इंदौर जिले के धार.धामनोद मार्ग स्थित भारूड़पुरा के निचले ग्राम कोठिडा में नवनिर्मित मिट्टी के बांध लीकेज होने का मामला प्रकाश में आया है। यहां से लगातार पानी बह रहा है। शुक्रवार को सभी गांव को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक 11 गांव को खाली करा दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *