Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

महिला करने लगी गलत काम, फोन पर ग्राहकों से डीलिंग के बाद बुलाती थी घर, यहां का दंग करने वाला मामला……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

हायाघाट, दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां की एक महिला ने घर में ही गलत काम करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने उसको वहीं से ही रंगे हाथों दबोच लिया है। छापेमारी के दौरान बहुत सा सामान उसके किचन से बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि महिला ग्राहकों से फोन पर ही सबकुछ डील कर लेती थी। फाइनल होने के बाद ही उसे घर पर बुलाती थी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और इस तरह से राज पर से पर्दा हट गया। महिला के इस कारनामे के बारे में जो भी सुना, वह चौंके बिना नहीं रह सका।

किचन से रंगे हाथ पकड़ा गया

दरभंगा के पतोर ओपी की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की रामपुरा गांव की एक महिला रसोईघर में ही देसी चुलाई शराब बनाती है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की योजना तैयाार की। एक टीम तैयार की गई। मिली सूचना के अनुसार पुलिस की टीम ने उसके घर पर धावा बोल दिया। उस समय वह किचन में शराब तैयार कर ही रही थी। इस तरह उसे रंगे हाथ धर दबोचा गया। महिला के इस कृत्य को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। इसके बाद जब रसोईघर की तलाशी ली गई तो पुलिस ने यहां एक डब्बे में रखी गई चार लीटर देसी चुलाई शराब भी बरामद की। इतना ही नहीं मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त तीन उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पतोर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *