Tuesday, June 23, 2026
Uncategorized

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उठाया बड़ा कदम…….. एक साथ किया घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष के सभी हुआ…….

 

लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज़ नेटवर्क

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर अन्य सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
माना जा रहा है कि पार्टी कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर में होगा। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कार्यकारिणी भंग करने की संभावना जताई जा रही थी।
समीक्षा बैठक के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद अभी बहाल रखा गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है लेकिन जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी नहीं हो जाती है तब तक नरेश उत्तम पटेल कार्य करते रहेंगे।

Related posts:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *