Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः ईओ ने विभिन्न वार्डो का किया निरीक्षण, दिया निर्देश……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। बुधवार को अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम ने नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डों की साफ सफाई व नगर में हो रहे कार्यों का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 8 व 9 में स्थित ट्यूवेल का अवलोकन किया। जहां पर समय समय पर नगर वासियों को पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वही निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी रामसेवक अपने वार्ड से गायब मिले। जिनको निर्देश दिया गया कि साफ सफाई का कार्य समय से आकर वार्ड में करना सुनिश्चित करें। अन्यथा आगे अनुपस्थित पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ‌अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों को निर्देश दिया कि सफाई करते वक्त अपना ड्रेस व मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। वार्ड नंबर 7 में हो रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को निर्देश दिया कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराएं। इस दौरान रोहित, गुलाब सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *