Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

डंपर ने टेंपो और बाइक में मारी टक्कर, मां बेटे समेत तीन की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

हरदोई। कटरा बिल्हौर हाईवे पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कुइयां खेड़ा गांव के निकट डंपर ने टेंपो और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार मां.बेटा और बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं हादसे में दस लोग घायल भी हो गए हैं। आस पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्‍जे में ले लिया है। जबकि घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है। जहां से पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पाली क्षेत्र के रूपापुर चौराहा से एक टेंपो सवारियां लेकर हरपालपुर जा रहा था। कटरा बिल्हौर हाईवे पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कुइया खेड़ा गांव के निकट सामने से आ रहे डंपर ने टेंपो और एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार पाली क्षेत्र के ग्राम गांधिया मजरा मुडैर की मूर्ति देवी पत्नी मुंशी लाल यादव और उनके 12 वर्षीय पुत्र सचिन ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौरंगपुर के सुखदेव पुत्र रामलाल की मौत हो गई।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *