Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बार में बवाल, नशे में लड़कों ने लड़कियों के साथ की ऐसी हरकत फिर…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ के विभूतिखंड समिट बिल्डिंग स्थित बूमबॉक्स बार में शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। नशे में युवकों ने डीजे पर डांस कर रही युवतियों से छेड़खानी कर दी। जिसके बाद बवाल बढ़ गया। बाउंसरों ने भी कई लोगों को जमकर पीटा। इस दौरान बार में मौजूद कुछ लोगों ने झगड़े का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डाल दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

इंस्पेक्टर आशीष मिश्र के मुताबिक समिट बिल्डिंग में बूमबॉक्स बार हैं। जहां शुक्रवार रात को पार्टी थी। जिसमें शामिल होने के लिए युवक.युवतियां आए हुए थे। आरोप है कि डीजे पर डांस करने के दौरान ही युवतियों को धक्का लग गया था। जिस पर उन्होंने छेड़खानी किए जाने की बात कही। इसके बाद ही युवकों के गुट भिड़ गए थे। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। लेकिन बार संचालक ताला बंद कर भाग निकला था। इंस्पेक्टर के मुताबिक बूमबॉक्स के संचालक और मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़ा वीडियो भी पुलिस को मिला है। जिसकी मदद से मारपीट में शामिल रहे युवकों को भी पुलिस तलाश रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *