Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सुनकर नहीं करेंगे भरोसा, सांप के जोड़े ने कर दिया 100 गांवों में अंधेरा, पढ़िये यह रोचक मामला…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। क्या आप विश्वास करेंगे कि सांप का जोड़ा क्या सौ गांव में अंधेरा कर सकता है शायद एकबारगी विश्वास नहीं होगा। लेकिन, रामपुर जिले में ऐसा हुआ है। सांप का जोड़ा आने से बिजली के तारों में फाल्ट हो गया, कई तार टूट गए और सिहारी बिजली घर की सप्लाई ठप हो गई। यहां तक कि 24 घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।

रामपुर जिले में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तेज आंधी आने पर जगह.जगह बिजली के खंभों पर पेड़ गिर गए। जिससे बिजली बाधित हो गई। बिजली कर्मचारियों ने तत्परता दिखाकर पेड़ों को खंभों से हटाया और बिजली सप्लाई चालू कर दी। इसी दौरान सांप का एक जोड़ा बिजली के तारों पर आ गया। इससे फाल्ट होने के साथ सप्लाई ठप हो गई।

बिजली कर्मचारी रात भर लाइन में आए फाल्ट ढूंढते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह जंगल में बिजली के खंभे पर सांप का जोड़ा लटका मिला। इसकी वजह से फाल्ट हो गया था और कई तार भी टूट गए थे। गुरुवार शाम तक सिहारी बिजली घर से सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *