Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बीच सड़क पर पत‍ि ने चापड़ से काट द‍िया पत्‍नी का गल, अवैध संबंधों के शक में की वारदात……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। अलीगंज केंद्रीय विद्यालय के पास सेक्टर जे में शुक्रवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात में बीच सड़क पर एक युवक ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के शक में युवक ने पत्नी को मारा है। चार साल से दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह है पूरा मामलाः बीकेटी के संसारपुर गांव में रहने वाला राजकुमार मजदूरी करता है। 11 साल पहले उसका विवाह सबौली में रहने वाली रिंकी के साथ हुआ था। बीते चार साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस कारण रिंकी अपने मायके में एक बेटी और बेटे के साथ रह रही थी। वहीं, एक बेटा राजकुमार के साथ रहता है। रिंकी घरों में झाड़ू.पोछे का काम करती है। शुक्रवार शाम वह साइकिल से काम पर जा रही थी। इस बीच पीछे से राजकुमार पहुंचा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *