Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

रक्षा मंत्री बोले. सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नहीं हिचकेगा भारत……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

गुवाहाटी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा पार आतंकी सरगनाओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत को निशाना बनाने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई संकोच नहीं किया जाएगा। भारत पहले ही यह संदेश दे चुका है कि आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा। मौजूदा वक्‍त में बांग्लादेश से घुसपैठ बंद हो गई है। पूर्वी सीमा पर शांति और स्थिरता बरकरार है क्योंकि बांग्लादेश मित्र राष्‍ट्र है।

1971 युद्ध के वीरों के सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नहीं हिचकेगा। इस बार इंडो.चाइना के टकराव के समय मैंने अपने सेना के शौर्य और पराक्रम को देखा। मेरा भरोसा पक्का हो गया है कि दुनिया की कितनी बड़ी ताकत हो वह भारत माता के शीश को झुका नहीं सकती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार देश से आतंकवाद का सफाया करने के लिए काम कर रही है। भारत पहले ही यह संदेश देने में सफल रहा है कि आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा। यदि देश को बाहर से निशाना बनाया जाता है तो हम सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे। भारत पश्चिमी सीमा पर जिस तनाव का अनुभव कर रहा है वह पूर्वी सीमा पर मौजूद नहीं है। पूर्वी सीमा पर शांति कायम है क्योंकि बांग्लादेश एक मित्र देश है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *