Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

खूबसूरत युवतियों पर फिदा हुए 500 लोग, गंवा दिए करोड़ों रुपये, जानें इस तरह की ठगी से……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। गाजियाबाद से हनीट्रैप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ठग ने खूबसूरत युवतियों का सहारा लेकर पांच सौ लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये ऐंठ लिए। जिले की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित गिरोह में फर्जी डीसीपी की भूमिका निभाता है और लोगों को फोन कर धमकाता था। क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर्र रहमान सिद्दीकी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित नूंह राजस्थान निवासी जासिम है।

अश्लील वीडियो बनाकर किया जाता था ब्लैकमेल

गिरोह में शामिल युवतियां लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो कालिंग के माध्यम से उनके अश्लील वीडियो बनवाती हैं। इसके बाद गिरोह के लोग पीड़ितों को विभिन्न तरीकों से ब्लैकमेल कर रकम ऐंठते हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपित का पूरा परिवार ठगी के धंधे में लिप्त है। यह गिरोह फेसबुक के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है और फिर ठगी का शिकार बनाता है। आरोपित जासिम ने पूछताछ में बताया कि उसके गिरोह में शामिल सभी आठ लोग उसके खानदान के ही हैं। जो फेसबुक पर एक फर्जी आइडी बनाते हैं और फिर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती शुरू कर देते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *