Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

लालू यादव की तबीयत नाजुक, आज एयर एंबुलेंस से जाएंगे एम्स, आरके राणा भी रेफर…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

रांची। चारा घोटाला के सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने लगी है। इसके अलावा चारा घोटाले में ही सजायाफ्ता और बिहार के पूर्व मंत्री आरके राणा की भी तबीयत बिगड़ने की खबर है। रिम्स प्रबंधन के फैसले के बाद लालू प्रसाद यादव और आरके राणा को आज दिल्ली के एम्स भेजा जा सकता है। लालू प्रसाद यादव को किडनी की समस्या बताई जा रही है। इसको लेकर मेडिकल बोर्ड आज 12 बजे से पहले बैठक हुई। अभी.अभी मिली जानकारी के अनुसार, लालू यादव ग्रीन कोरिडोर से दिल्ली जायेंगे। जेल प्रशासन के अनुसार लालू के जाने का टाइम डिसाइड अभी नहीं हो पाया है। हालांकि शाम तक भेजे जाने की तैयारी है।

रिम्स निदेशक का क्या है कहना…..

रिम्स निदेशक कामेश्वर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेडिकल बोर्ड ने राजद नेता लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा के बाद पाया कि उनके दिल और गुर्दे में समस्या है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली भेजा जा रहा है। जेल अधिकारी तारीख तय करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *